फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An elderly woman lay in the scorching sun for an hour at CHC

Shahjahanpur News: सीएचसी में तेज धूप में एक घंटे पड़ी रही बुजुर्ग महिला

Thu, 29 May 2025 10:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
An elderly woman lay in the scorching sun for an hour at CHC
पुवायां सीएचसी गेट के पास धूप में पड़ी गांव कटका की भगवती देवी। संवाद
पुवायां। सीएचसी पर दवा लेने गई बुजुर्ग महिला सीएचसी के गेट के पास गिर पड़ी। काफी देर तक पड़े रहने के बाद भी किसी स्वास्थ्यकर्मी ने उनको उठाने की जरूरत नहीं समझी। काफी देर बाद एक युवक ने उनको उठवाकर भर्ती कराया, तब जाकर इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

गांव कटका निवासी रामभरोसे की पत्नी 70 वर्षीय भगवती देवी तेज बुखार और पेट दर्द से परेशान थीं। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे वह दवा लेने सीएचसी आईं थीं। सीएचसी के गेट और मैटरनिटी विंग के पास पर गिर पड़ीं। लगभग एक घंटे तक वहीं पड़ी रहीं। अस्पताल के कर्मचारियों ने उनकी ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 12 बजे एक युवक ने भगवती देवी को तेज धूप में पड़ा देख सीएचसी अधीक्षक को कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारी मौके पर आए। युवक ने कर्मचारियों की मदद से भगवती देवी को भर्ती कराया। भगवती देवी का उपचार करने के साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। जानकारी पाकर पहुंचे परिजन उनको दवा दिलवाने के बाद घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र पाल ने बताया कि जानकारी मिली थी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे थे। बुजुर्ग महिला का उपचार किया गया और बाद में परिजनों को बुलाकर उनके साथ घर भेज दिया गया। महिला आई थी और बैठ गई थी। इसके बाद लेट गई थी। उनको लेटे ज्यादा देर नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed