फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An elderly man was beaten up over a trivial matter.

Shahjahanpur News: मामूली सी बात पर बुजुर्ग को पीटा

Fri, 09 Jan 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
An elderly man was beaten up over a trivial matter.
मारपीट से घायल बुजुर्ग सोनपाल। संवाद
खुदागंज। पहाड़ीपुर भोपत गांव में बुधवार की शाम खेत पर बरसीम खरीदने गए ग्राहक को कम दाम बताने पर गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग सोनपाल को पास के एक अन्य खेत के मालिक और उसके पुत्र ने लात-घूंसों से पीटा। बुजुर्ग का यह भी आरोप है कि पिटाई के दौरान खेत मालिक के आरोपी बेटे ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर देकर सोनपाल ने बताया कि उन्होंने खेत में जानवरों के चारे के लिए बरसीम उगाई है। इसी दौरान खेत पर पहुंचे एक व्यक्ति ने बरसीम खरीदनी चाही। उन्होंने बरसीम का मूल्य 400 रुपये प्रति बिस्वा बताया। इसी बात को लेकर पास के ही खेत के मालिक ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपी के बेटे ने उनकी गर्दन दबाकर जान लेने की कोशिश की। मारपीट में उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आ गईं और चेहरे पर नाखूनाें की खरोंच के निशान पड़ गए।
विज्ञापन

बुजुर्ग सोनपाल ने बताया कि गांव के अन्य लोगों से सूचना पाकर उनकी बेटी खेत पर पहुंची तो आरोपी पिता-पुत्र जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में बुजुर्ग के अलावा दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। इसलिए दोनों तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed