{"_id":"689a283d9b03b991eb0fd3e9","slug":"an-elderly-man-injured-in-a-fight-six-days-ago-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150248-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छह दिन पूर्व हुई मारपीट \nमें घायल बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छह दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
उस्मान का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : संवाद
बंडा। मारपीट में घायल मोहल्ला मुरादपुर नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय उस्मान की छठे दिन लखनऊ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
नसीम ने बताया था कि उसका पड़ोसी सलीम आए दिन उसे व उसके घर की महिलाओं संग गालीगलौज करता है। इस बात पर कुछ दिन पूर्व महिलाओं में कहासुनी हो गई थी। उसी रंजिश में छह अगस्त की दिन में तीन बजे सलीम व उसके पुत्र साहिल ने बाहर से अन्य दो लोगों को बुलाकर उसके 55 वर्षीय पिता उस्मान, भाई वसीम, गुलफाम और उस पर कुल्हाड़ी, बांका व लाठी डंडों से हमला कर दिया।
घायल हुए सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। सोमवार सुबह पिता उस्मान की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। शव को लखनऊ से वापस आने पर पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।