फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An attempt was made to block the Banda crossing by placing the dead body

Shahjahanpur News: बंडा चौराहा पर शव रखकर जाम लगाने का किया प्रयास

Tue, 12 Aug 2025 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
An attempt was made to block the Banda crossing by placing the dead body
बंडा। मुरादपुर मोहल्ले की नई बस्ती में हुई मारपीट में घायल उस्मान की लखनऊ में मौत होने के बाद उनके घरवाले भड़क उठे। सोमवार देर शाम लखनऊ से शव लेकर आए घरवालों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर हमलावरों का पक्ष लेने और पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए शव को चौराहे पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि, बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सात दिन पहले मुरादपुर में महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में कुछ लोगों ने उस्मान व उनके पुत्र वसीम, नसीम और गुलफाम को कुल्हाड़ी, बांका और लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। चारों घायलों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उस्मान की हालत चिंताजनक होने पर लखनऊ केजीएमयू रेफर किया था। वहां सोमवार को सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में उस्मान की पत्नी ने मोहल्ले के सलीम व उसके पुत्र साहिल समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से नाराज घरवालों ने शव के साथ सोमवार को देर रात मुख्य चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया। उस्मान की पत्नी रेहाना बेगम ने पुलिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बाद में पुलिस ने परिजनों को शांत कर उन्हें शव के साथ घर भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रिपोर्ट उचित धाराओं में तरमीम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के बेटे वसीम ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व अपने घर के दरवाजे पर कुर्सी डालकर बैठे थे। आरोप है कि घर के सामने रहने वाले ने कुर्सी डालकर बैठने पर नाराजगी जताई थी। विरोध पर 24 घंटे में मारने की धमकी दी थी।


--
मारपीट में शामिल दोनों पक्ष मेरे रिश्तेदार लगते हैं। इसलिए मामले में किसी का पक्ष लेने का कोई सवाल नहीं उठता। जिस दिन मारपीट हुई, उस दिन मैं परिवार के साथ पहाड़गंज में एक उर्स के कुल शरीफ में शामिल था। सियासी खुन्नस में कुछ लोग मुझ पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। मारपीट से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
-मोहम्मद इसहाक, अध्यक्ष, नगर पंचायत बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed