{"_id":"68c32747281efec4430f411d","slug":"an-action-plan-will-be-made-to-prevent-floods-in-south-city-and-awas-vikas-colony-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-152470-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साउथ सिटी और आवास विकास कॉलोनी में बाढ़ से बचाव की बनेगी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साउथ सिटी और आवास विकास कॉलोनी में बाढ़ से बचाव की बनेगी कार्ययोजना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बरेली मोड़ स्थित आवास-विकास और साउथ सिटी कॉलोनी का जायजा लिया। उन्होंने हाल ही में गर्रा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित स्थलों का दौरा कर दिशा-निर्देश दिए। बाढ़ से प्रभावित साउथ सिटी के ब्लॉक डब्ल्यू एवं जेड का निरीक्षण करते हुए डीएम ने पानी के प्रवेश मार्ग को बंद कराने के लिए कहा।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि जलालाबाद मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य में विशेष ध्यान रखा जाए जिससे साउथ सिटी में पानी का बहाव सही ढंग से संचालित हो। इसके अलावा डीएम ने आवास-विकास क्षेत्र में बाढ़ का पानी आने वाले स्थान का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि उचित अध्ययन करके सुझाएं कि किन उपायों से भविष्य में बाढ़ का पानी इस स्थान पर प्रवेश न कर सके।
इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एवं लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रथिन सिन्हा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।