फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   amrit mahotsav

एफएसडी कार्यालय में आयोजित किया आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम

Fri, 26 Nov 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
amrit mahotsav
भारतीय खाद्य निगम की ओर से आयोजित देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महो? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय खाद्य निगम द्वारा देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन एफएसडी मंडल कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद अरुण कुमार सागर ने शिरकत की। कार्यक्रम में देश के विकास एवं आजादी उपरांत खाद्यान्न आपूर्ति में भारतीय खाद्य निगम की भूमिका का वर्णन करते हुए भारत सरकार की आम जनता हेतु विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय द्वारा बनाई गई आडियो क्लिप का भी प्रसारण किया गया। अमृत महोत्सव के मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव यानी आजादी की ऊर्जा का अमृत, स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत, नए विचारों का अमृत, नए संकल्पों का अमृत, आत्मनिर्भरता का अमृत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों तक गुणवत्ता पूर्ण खाद्यान्न पहुंचाने में निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विशेष योगदान दिया है। कार्यक्रम में भारतीय खाद्य निगम, शाहजहांपुर के मंडल प्रबंधक उमेद सिंह, सहायक महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रिचा त्रिपाठी, जितेंद्रनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed