फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ammed by placing dead body on Nigohi road, sloganeering against police

तिलहर-निगोही रोड पर शव रखकर लगाया जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 29 Oct 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ammed by placing dead body on Nigohi road, sloganeering against police
तिलहर में सड़क पर शव रखकर जाम लगाने वालों को समझाती तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी आशा वर्कर सीमा के 20 वर्षीय पुत्र हर्षित की बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने जब ट्रैक्टर के बजाय अज्ञात वाहन पर रिपोर्ट दर्ज की तो गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने तिलहर-निगोही रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने लोगों को समझाकर शांत किया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर एक घंटे बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन

सर्वेश का पुत्र हर्षित भैयादूज की शाम तिलहर से सामान लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रात में ही ट्रैक्टर व चालक के बारे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने ट्रैक्टर के बजाय अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव थाने लेकर पहुंच गए। उन्होंने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज करने पर आपत्ति जताई, साथ ही आरोपी के नहीं पकड़े जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। उन्होंने बिरसिंगपुर चौकी इंचार्ज आरिफ के साथ परिजनों को गांव भेज दिया। शव गांव में पहुंचने के बाद पुलिस के खिलाफ ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने हंगामा करते हुए शाम साढ़े चार बजे तिलहर-निगोही रोड पर जाम लगा दिया। गांव वालों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच सरेली गांव जा रहे पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा भी रुक गए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा भी आ गईं तो रोशनलाल चले गए। सलोना ने थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के लिए कहा तब ग्रामीणों ने एक घंटे के बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस देख घबराए ग्रामीण, विधायक बोलीं, हम खड़े हैं यहां
तिलहर-निगोही रोड ग्रामीणों द्वारा जाम करने के बाद इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखकर ग्रामीण घबरा गए। ग्रामीण कहने लगे कि अब पुलिस लाठीचार्ज कर जाम खुलवा देगी। तब विधायक सलोना ने कहा कि घबराओ नहीं, हम खड़े हैं, लाठीचार्ज कैसे हो जाएगा। विधायक ने पुलिस से वार्ता की। बाद में ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। वार्ता के दौरान इंस्पेक्टर के निर्देश पर पड़ोसी गांव में आरोपी युवक के घर दबिश दी। आरोपी घर पर नहीं मिला है। पुलिस ने उसकी रिश्तेदारी में भी तलाश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed