फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amarnath pilgrims stranded at Pahalgam base camp due to bridge collapse, all safe

Shahjahanpur News: पुल टूटने से पहलगाम के बेस कैंप में फंसे अमरनाथ यात्री, सभी सुरक्षित

Sun, 09 Jul 2023 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Amarnath pilgrims stranded at Pahalgam base camp due to bridge collapse, all safe
अमरनाथ यात्रा पर जाते पुवायां के यात्री
पुवायां (शाहजहांपुर)। पहलगाम के आगे भारी बारिश के कारण पुल टूट जाने से अमरनाथ यात्रा पर गए पुवायां, पूरनपुर, लखीमपुर और बिलसंडा केे यात्रियों को पहलगाम के बेस कैंप पर रोका गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनकी परिजनों से लगातार बात भी हो रही है।
विज्ञापन


पुवायां निवासी रंजीत कुमार बाबा अमरनाथ के दर्शन करने गए थे। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि पहलगाम पहुंचते ही भारी बारिश शुरू हो गई थी। मार्ग में पानी और मलबा आने पर यात्रा को रोक दिया गया। भारी बारिश से एक पुल बह गया। इसके बाद यात्रा पांच दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। सभी यात्रियों को पहलगाम बेस कैंप में रोका गया है।
विज्ञापन


रंजीत कुमार ने बताया कि वे लोग एक जुलाई को घर से रवाना हुए थे। उनके साथ पूरनपुर के मोनू भारती, पुवायां के संजीव कुमार भारती, चमन गुप्ता, बिलसंडा के राहुल गुप्ता, लखीमपुर के सतीश गुप्ता सहित कई यात्री हैं। सभी सुरक्षित हैं। रंजीत ने बताया कि केवल रुकने का किराया देना पड़ रहा है। भोजन की व्यवस्था निशुल्क लंगरों से कराई गई है। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं है। मौसम साफ होते ही रास्ते का जायजा लेने के बाद यात्रा शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुटार के पूर्व चेयरमैन पहुंचे श्रीनगर

खुटार के पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला चार जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए थे। वह बाबा अमरनाथ के दर्शन कर वापस श्रीनगर पहुंच गए हैं। अनुपम शुक्ला ने फोन पर बताया कि उन लोगों के वापस आने के बाद मौसम बिगड़ा है। वे लोग घर आने की तैयारी कर रहे हैं।



अल्हागंज के आठ श्रद्धालु फंसे



अल्हागंज। क्षेत्र के आठ युवक अमरनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे। 40 घंटे से हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से यात्रा को राेक दिया गया है। आठों युवक अमरनाथ गुफा से आधा किलोमीटर पहले पंचतरणी कैंप में फंसे हुए हैं। मौसम अभी खराब है। यात्रा में फंसे रवि वर्मा ने बताया कि उनके ग्रुप में सन्नी, संतोष कश्यप, ब्रजेश, रोहित, अनीश, सुधीर और मोहनदास है। सभी दो दिन से पंचतरणी कैंप में रुके हैं। रहने-खाने की व्यवस्था ठीक है। उनका परिजनों से कभी-कभी फोन से संपर्क हो जाता है। परिजन यात्रा सही से निपटने की प्रार्थना कर रहे हैं। संतोष कश्यप के पुत्र आकाश कश्यप ने बताया कि वहां के हालात को देखते हुए चिंता तो है लेकिन उम्मीद है कि सब जल्द ठीक हो जाएगा। संवाद

अमरनाथ यात्रा पर जाते पुवायां के यात्री

अमरनाथ यात्रा पर जाते पुवायां के यात्री

अमरनाथ यात्रा पर जाते पुवायां के यात्री

अमरनाथ यात्रा पर जाते पुवायां के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed