फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amarnath pilgrims stranded at Pahalgam base camp due to bridge collapse, all safe

Shahjahanpur News: हुलासनगरा ओवरब्रिज पर लगा 10 किमी लंबा जामफोटो<bha>--</bha> 46, 47

Sun, 09 Jul 2023 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Amarnath pilgrims stranded at Pahalgam base camp due to bridge collapse, all safe
लीड
विज्ञापन

हुलासनगरा ओवरब्रिज पर लगा 10 किमी लंबा जाम

- एक लेन को बंद करके किया जा रहा था पुल की मजबूती का परीक्षण

- बाद में चेते अफसर, एक बजे परीक्षण रुकवाकर यातायात सुचारू कराया

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर/बरेली। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा पुल की मजबूती के परीक्षण के लिए एक लेन बंद कर दिए जाने से शनिवार सुबह 10 बजे तक दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके बाद लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को शाहजहांपुर के कटरा से जैतीपुर होते हुए बरेली निकाला गया। बरेली से जाने वाले वाहन पुल की एक लेन से गुजरते रहे। दोपहर एक बजे परीक्षण पर रोक लगाकर दूसरी लेन भी खोल दी गई। अब पुल का परीक्षण सावन बाद होगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को हुलासनगर पुल की दोनों लेन की मजबूती का परीक्षण करना है। इसके लिए दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई थी। टीम ने परीक्षण के लिए एक लेन बंद की तो दोनों ओर के वाहन एक ही लेन पर आ गए। जल्दी निकलने के चक्कर में कई वाहन ओवरटेक कर आगे बढ़े तो जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन

प्रशासन ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीबी पाठक को अवगत कराया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने दोपहर में परीक्षण पर रोक लगाते हुए बंद लेन को खोल दिया और ट्रैफिक को सुचारू कराया। उन्होंने बताया कि अब सावन के बाद पुल का परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अफसरों से लेकर सैकड़ों लोग जाम में फंसे

माह के दूसरे शनिवार काे अवकाश था, अगले दिन रविवार। इसलिए बरेली से लखनऊ जा रहे कई अफसर हुलासनगरा में लगे जाम में फंस गए। लखनऊ में नौकरी करने वाले कई लोग ऐसे थे जो द्वितीय शनिवार और रविवार के अवकाश पर घर आने के लिए बसों और निजी वाहनों से आ रहे थे, वे भी जाम में फंसे रहे। आम आदमी से लेकर अधिकारियों तक को बड़ी दिक्कत आई।


रूट डायवर्ट किया, जैतीपुर रूट पर भी लगा जाम

जाम से बचने के लिए पुलिस ने भारी वाहनों को जैतीपुर होते हुए निकालना शुरू किया। तब जैतीपुर रोड पर जाम लग गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जैतीपुर रोड से ट्रैफिक शुरू कराया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे नेशनल हाईवे पर से जाम से राहत मिल सकी।



जैतीपुर के खराब रास्ते ने भी किया परेशान


जैतीपुर। जाम लगने के बाद कटरा से रूट डायवर्ट होने के बाद वाहनों को खैरपुर चौराहे से जैतीपुर, गोहावर आलमपुर होते हुए फतेहगंज पूर्वी को निकाला गया। वहीं कुछ वाहन जैतीपुर से खेड़ाबझेड़ा, नवादा मोड़ होते हुए बरेली-बदायूं को निकले। बारिश से कटी और गड्ढायुक्त सड़क से गुजरने में वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रूट डायवर्जन के लिए बरेली-बदायूं को जाने वाला यह आसान मार्ग है, लेकिन मार्ग पर चलने में दुश्वारियां हैं। तिलहर से नवादा मोड़ तक 22 किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। करकौर से नवादा मोड़ तक कहीं गड्ढों के अलावा अच्छी सड़क नहीं मिलती। बड़े वाहन धीमी गति से निकलते हैं जिससे मिनटों का सफर घंटों में तय हो पाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed