फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amarnath Express arrived with a delay of seven hours

Shahjahanpur News: सात घंटे की देरी से आई अमरनाथ एक्सप्रेस

Sun, 05 Jan 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 05 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Express arrived with a delay of seven hours
शाहजहांपुर। कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट होने से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी गोवाहटी अमरनाथ एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरे से आईं।
विज्ञापन

इनमें सुबह चार बजे आने वाली 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे की देरी से 5:27 बजे आई। 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस सुबह 6:49 के स्थान पर 9:19 बजे आ सकी। यह ट्रेन ढाई घंटा से अधिक लेट रही। 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल दो घंटा 22 मिनट की देरी से सुबह 7:28 की जगह 9:50 बजे यहां पर आई। 15212 जननायक एक्सप्रेस सुबह 7:43 की जगह दोपहर 1:59 बजे आ सकी। इस तरह से यह ट्रेन छह घंटे से अधिक लेट रही। 15654 गोवाहटी अमरनाथ एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से दोपहर 12:50 के बजाय रात 7:54 पर आई। 13152 कोलकाता एक्सप्रेस चार घंटा देरी से शाम 3:46 बजे आ सकी, इसके यहां आने का समय दोपहर 1:05 बजे है। इसी तरह से 12392 श्रमजीवी सुपर फास्ट एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। इसके शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आने का समय शाम 6:45 का है, लेकिन 8:44 बजे आ सकी।
विज्ञापन

----
दुर्घटनाएं रोकने के लिए ट्रेनों के इंजन में लगाया जा रहा जीपीएस
- रेलवे एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कोहरे का मौसम मानती है। इस मौसम में ट्रेनें लेट न हों, इसके लिए तमाम ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाता है या फिर उनके फेरों में कमी की दी जाती है। भीषण कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार 110 से घटकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है। इसमें भी जीपीएस सिस्टम लगे होने वाली ट्रेनें को ही 75 किलोमीटर की रफ्तार से चलाने की अनुमति होती है। जिस ट्रेन के इंजन में जीपीएस सिस्टम नहीं लगा है उनको 60 किलोमीटर की गति के चलाया जाता है। रोजा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगभग 25 चालक मेल-एक्सप्रेस ट्रेन के हैं। इनको जीपीएस दिया गया है। वे ट्रेन चलाने से पहले इसे इंजन में लगा लेते हैं। मुख्य लोको निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के समय दुर्घटना को रोकने के लिए गति निर्धारित की जाती है ताकि दुर्घटनाओं पर विराम लगाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed