फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Aman Saxena became the voice of the deaf and dumb

Shahjahanpur News: मूक-बधिरों की आवाज बने अमन सक्सेना

Mon, 22 Sep 2025 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Aman Saxena became the voice of the deaf and dumb
अमन सक्सेना व उनकी पत्नी अंजलि सक्सेना। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी अक्षमता रास्ते की बाधा नहीं बन सकती। शहर के भारद्वाज कॉलोनी में रहने वाले देवेंद्र सक्सेना के बेटे अमन इसके उदाहरण हैं। बचपन से ही सुनने-बोलने में अक्षम अमन मूक-बधिरों की समस्याओं को हर स्तर पर उठाते रहते हैं। उनकी पत्नी अंजलि भी मूकबधिर हैं लेकिन पति का पूरा साथ देतीं हैं।
विज्ञापन


30 साल पहले देवेंद्र सक्सेना के घर अमन का जन्म हुआ। एक साल की उम्र में दिमागी बुखार आने के कारण उनकी सुनने और बोलने की शक्ति चली गई। अमन ने लखनऊ में आठवीं तक और दिल्ली में बारहवीं तक की पढ़ाई की।
विज्ञापन

वर्तमान में अमन सक्सेना आईटीआई में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। उनकी जीवनसंगिनी अंजलि भी एमए और बाम्बे आर्ट से प्रशिक्षण प्राप्त हैं। अमन सक्सेना मूक-बधिरों के हक की आवाज लगातार उठाते रहते हैं। इसके लिए जिले से लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री तक से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) में दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता अभियान में मूक-बधिरों को वोट देने के लिए सांकेतिक भाषा के माध्यम से जागरूक करने के लिए अमन को प्रशासन सम्मानित भी कर चुका है। अमन अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संघ के महासचिव हैं। अमन मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मिल चुके हैं। उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर के स्थान पर क्लर्क की नौकरी का आश्वासन मिला है। उनकी हिंदी, अंग्रेजी और गणित पर भी अच्छी पकड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed