{"_id":"67c0b89a5d0dd463fc082737","slug":"alshifa-tops-in-essay-and-ajay-tops-in-science-quiz-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-138562-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निबंध में अलशिफा और विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अजय अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निबंध में अलशिफा और विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अजय अव्वल
Fri, 28 Feb 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के पीएम श्री संविलियन विद्यालय सिकन्दरपुर अफगानान में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में वि
जलालाबाद। पारस्परिक विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम के तहत पीएमश्री संविलियन विद्यालय सिकंदरपुर अफगानान में आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के छात्राओं ने विविध गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह ने किया। संविलियन विद्यालय के अध्यापक माधव शुक्ला ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि के बारे में अवगत कराते हुए निबंध व विज्ञान क्विज प्रतियोगिता संपन्न कराईं। निबंध में संविलियन विद्यालय की छात्रा अलशिफा ने प्रथम, विद्या मंदिर की प्रतीशा तोमर ने द्वितीय व वंश गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय के अजय शर्मा ने प्रथम, बेबी ने द्वितीय व विद्या मंदिर इंटर के सक्षम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र पुस्तकालय, कक्षा का भ्रमण किया। खेलकूद सहित विभिन्न अन्य तरह की गतिविधियों में शामिल हुए। इस मौके पर गुलाम ख्वाजा, माधव शुक्ला, अनूप अग्निहोत्री, धर्मेंद्र कुमार, दिव्यांशु मिश्र आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद