{"_id":"69bb110d5fe79c0f5d0349ce","slug":"allegations-of-abducting-a-young-woman-along-with-jewelry-and-cash-worth-over-35-lakhs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-168282-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 35 लाख से ज्यादा के जेवर व नकदी समेत युवती को ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 35 लाख से ज्यादा के जेवर व नकदी समेत युवती को ले जाने का आरोप
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने लगभग 32 लाख के जेवर और चार लाख 80 हजार रुपये सहित पुत्री को ले जाने के आरोप में महिला सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित के अनुसार नौ मार्च की सुबह बंडा के गांव नवीनगर के विजयप्रताप, संजय और गांव नवादा ढाह के रोहित सिंह ने उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर घर का सारा जेवर और रुपयों सहित पुवायां बुलाया। पुत्री घर में रखे लगभग 20 तोला सोने के जेवर और 4.80 लाख रुपये नकद लेकर पुवायां गई।
पुवायां में नवीनगर के गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नवादा ढाह की कमलेश कुमारी और अन्य लोग साजिश के तहत मिले और जेवर-नकदी व पुत्री को लेकर चले गए। आरोपी उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। पिता ने पुत्री का पता लगवाने की मांग की है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद