फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Allegation of fraud under the pretext of arranging loans; recommendation to register an FIR.

Shahjahanpur News: ऋण दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप, प्राथमिकी दर्ज करने की संस्तुति

Thu, 27 Aug 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud under the pretext of arranging loans; recommendation to register an FIR.
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत ऋण दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से धोखाधड़ी और स्वीकृत धनराशि के दुरुपयोग के आरोपों की संयुक्त समिति ने जांच की। आरोपों के प्रथमदृष्टया सत्य प्रतीत होने पर डीएम ने एसपी को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति पर कई लोगों ने फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई। समिति ने शिकायतकर्ताओं और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि योजना के तहत अलग-अलग आवेदकों के नाम पर लाखों रुपये के ऋण स्वीकृत कराए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि ऋण की धनराशि और मशीनों का लाभ वास्तविक लाभार्थियों को नहीं मिला। जांच में राजेश कुमार के नाम पर करीब 4.25 लाख रुपये, मोहम्मद फुरकान के नाम पर 4.20 लाख रुपये, इमरान के नाम पर 3.86 लाख रुपये, मोहम्मद मुजम्मिल के नाम पर 3.96 लाख रुपये, रचना देवी के नाम पर 2.20 लाख रुपये और अन्य लाभार्थियों के नाम पर भी ऋण स्वीकृत होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मामलों में लाभार्थियों ने मशीन उपलब्ध न होने या मशीन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ले जाने की बात कही। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed