फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   All the arrangements went haywire... the jam put faith to test

Shahjahanpur News: सारे इंतजाम धड़ाम... जाम ने लिया श्रद्धा का इम्तिहान

Sat, 16 Nov 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
All the arrangements went haywire... the jam put faith to test
शहर में राजघाट चौकी के पास लगा जाम। संवाद
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। पुलिस के तमाम दावों के बावजूद ढाई घाट मेला मार्ग पर सुबह से दोपहर तक लगे करीब पांच किमी लंबे जाम ने श्रद्धालुओं का इम्तिहान लिया। इस दौरान पुलिस असहाय नजर आई। दोपहर बाद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला कम होने पर जाम से थोड़ी राहत मिल सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जाम इतना विकराल रहा कि ढाई घाट मेला के प्रवेश द्वार से लेकर ढाई गांव तक करीब पांच किमी तक वाहनों की कतार लगी रहीं। अधिकांश श्रद्धालु निजी वाहनो से परिवार सहित आए। इस कारण मेला मार्ग पर सुबह वाहनों की इतनी भरमार हो गई कि लोगों को पैदल निकलना कठिन हो गया। जाम में फंसी महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जो लोग स्नान के लिए सुबह घरों से निकले, उन्हें घाटों तक पहुंचने में दोपहर हो गई।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे जाम से मेला मार्ग पूरी तरह घिर जाने पर कायमगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी और फर्रुखाबाद के एसपी स्तर से मेला प्रभारी नामित किए गए शमशाबाद के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश यादव और प्रभारी निरीक्षक बलराज भाटी ने जाम खुलवाने को पसीना बहाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को आगे रास्ता दिया जाता, उसके पीछे दर्जनों दोपहिया वाहन आ जाने से जाम लग जाता। दोपहर दो बजे मेला की ओर भीड़ कम होने पर लोगों को जाम से राहत मिल सकी।
000
फोटो: 36
बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के रामगंगा पुल पर भी पांच घंटे लगा रहा जाम
अल्हागंज। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को निकले हजारों श्रद्धालु शुक्रवार को बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के रामगंगा पुल पर लगे जाम में करीब पांच घंटे तक फंसे रहे। सुबह छह बजे से जाम लगना शुरू हुआ, लेकिन दो घंटे बाद तक वहां पुलिस नहीं पहुंची। बाद में जाम की सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस के सक्रिय होने पर दिन में 11 बजे के बाद एक लेन खुलने पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ सके।
जनपद के अधिकांश श्रद्धालु पर्व स्नान के लिए ढाई घाट और फर्रुखाबाद के पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर जाते हैं। पर्व स्नान को श्रद्धालुओं के निकलने के साथ हाईवे पर वाहन बढ़े तो रामगंगा के पुल पर जाम लगने लगा। इस बीच कई वाहन चालकों ने जल्दबाजी मेंं अपने वाहन आगे ले जाने की कोशिश की तो पुल की दोनों लेन बंद हो जाने से जाम ने भीषण रूप ले लिया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं और जाम की गिरफ्त में रोडवेज की कई बसें भी आ गईं।
रामगंगा पुल पर लगा जाम खुलवाने में पुलिस की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहा तक जाम के हालात बन गए और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने जाम की सूचना मिलने पर थाने से पुलिस बल को मौके पर भेजा, लेकिन पुल के दूसरी ओर फर्रुखाबाद जिले की सीमा में लगे जाम से लोगों को राहत देने के लिए वहां की पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किए।
स्थानीय पुलिस ने रामगंगा पुल के पास आड़े-तिरछे खड़े वाहन पीछे कराकर दिन में करीब 11 बजे पुल की एक लेन खुलवाई। इसके बाद फर्रुखाबाद की ओर से वाहन धीमी गति से आगे बढ़ने शुरू हुए। संवाद
--
फोटो - 12
राजघाट चौकी के पास भी स्थिति रही खराब, मरीज हुए परेशान

शाहजहांपुर। शहर के गर्रा घाट पर मेला लगने पर भीड़ उमड़ पड़ी। इससे राजघाट चौकी से बरेली मोड़ के बीच भीषण जाम लग गया। ई-रिक्शों व चार पहिया वाहनों के आवागमन और बेतरतीब तरीके से खड़े होने के कारण जाम की समस्या घंटों बनी रही। जाम को खुलवाने में जुटी यातायात पुलिस व होमगार्ड बेबस नजर आए।
इसके चलते देर शाम तक वाहन रेंगते रहे। राजघाट चौकी के पास की वजह से केरूगंज, चारखंभा, चौक क्षेत्र में भी जाम के हालात बने रहे। इसकी वजह से राहगीरों, अस्पताल जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद

-
कार्तिक पूर्णिमा के चलते भीड़ उमड़ती है। भीड़ को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। जाम खुलवाने में पुलिस लगी रही। वाहनों को एक-एक कर निकाला गया है।



- मनोज अवस्थी, एसपी देहात

शहर में राजघाट चौकी के पास लगा जाम। संवाद

शहर में राजघाट चौकी के पास लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed