{"_id":"69613c8e2bd60e483d044470","slug":"alhanganj-an-elderly-man-guarding-his-field-died-after-being-attacked-by-a-bull-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-162569-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्हागंज : सांड़ के हमले में खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्हागंज : सांड़ के हमले में खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
अल्हागंज। ग्राम पंचायत लालपुर इमलिया के गांव लालपुर निवासी 60 वर्षीय रामसनेही की बृहस्पतिवार की रात खेत की रखवाली के दौरान सांड़ के हमले में मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, रामसनेही अविवाहित थे। गांव में ही वह बहन के घर पर रहते थे। बृहस्पतिवार की रात वह खाना खाकर खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। वहां रात करीब डेढ़ बजे खेत की रखवाली के दौरान सांड़ ने उनपर हमला कर दिया। इससे उन्हें अंदरूनी गंभीर चोटें आईं, फिर भी किसी तरह सुबह के समय रामसनेही घर पर पहुंचे।
बहन ने उनकी हालत देखकर जानकारी करनी चाही तो वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर उन्होंने घर पर ही दम तोड़ दिया। भाई के शव को देख बहन बिलख पड़ी। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। राजस्व अधिकारी व पुलिस को हादसे की जानकारी दी। दूसरी ओर हादसे की जानकारी के बाद पंजाब में रह रहे मृतक के भांजे व अन्य परिजन वहां से चल दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, आए दिन पशुओं से हो रहे हादसों को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें हादसे की मौखिक सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पंचनामे की कार्रवाई कराई जाएगी।
--
गोवंशीय पशुओं के हमलों से ये हुईं घटनाएं
- 30 सितंबर : मदनापुर के ककरौआ गांव निवासी मीरा देवी को सांड़ ने पटककर मार दिया था।
- 01 अक्तूबर : जलालाबाद के कूरेबंडा गांव निवासी बाइक सवार लालाराम की कलक्टरगंज में सांड़ से टकराकर मौत हो गई थी।
- 08 अक्तूबर : खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले बंडा के बाबूपुर गांव निवासी मेवाराम को सांड़ ने पटककर मार डाला था।
- 11 अक्तूबर : सांड़ से टकराने से घायल सेहरामऊ दक्षिणी के बबक्करपुर के रामेश्वर की 16 अक्तूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई।
- 15 अक्तूबर : मिर्जापुर के सिकंदरपुर गांव निवासी बाइक सवार गोविंद दुबे की सांड़ से टकराने से मौत हो गई थी।