फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Akshaya Tritiya: Lots of offers in the bullion market

अक्षय तृतीयाः सराफा बाजार में ऑफर की भरमार

Mon, 02 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya: Lots of offers in the bullion market
अमित वर्मा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अक्षय तृतीया पर शादी-विवाह जैसे शुभकार्य भी बिना किसी मुहूर्त के किए जा सके हैं। ऐसे में सराफा बाजार तैयारियों में जुटा है। अक्षय तृतीया को लेकर सराफा बाजार में तमाम ऑफर आए हैं। सराफा व्यापारियों के कहना है कि इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि लोगों को उनकी पसंद की चीज मिल सके।
विज्ञापन

कोरोना प्रकोप के दो वर्षों के बाद तीसरे वर्ष में बाजार में उत्साह है। इससे कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। तीन मई को अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्वैलर्स ने लाइटवेट (हल्के) जेवरों की अच्छी रेंज जुटा ली है। अक्षय तृतीया के दो दिन पहले रविवार को सोना 53 हजार, 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 66 हजार रुपये प्रति किलो है। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना संकट के चलते अक्षय तृतीया पर सराफा दुकानें नहीं खुल सकीं थीं।
विज्ञापन

हॉलमार्क देखकर खरीदारी करें
-बहुत से लोगों ने पहले से जेवरों की बुकिंग शुरू कर दी है। अक्षय तृतीया वाले दिन आकर डिलीवरी ले लेंगे। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषणों होलमार्क व कैरैट देखकर ही खरीदें। पक्का बिल लेना न भूलें। अगर कोई पक्का बिल नहीं देता तो गलत हो सकता है। - विनोद गुप्ता, अध्यक्ष, सदर बाजार सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

25 प्रतिशत छूट का ऑफर
अक्षय तृतीया के त्योहार को देखते हुए डायमंड, गोल्ड और सिल्वर के आधुनिकतम डिजाइनों को लांच किया है, जिससे ग्राहकों की हर मांग पूरी की जा सके। 25 प्रतिशत तक की छूट का ऑफर भी कंपनी की ओर से दिया जा रहा है इसका लाभ उठाएं। - अमित वर्मा, ज्वेलरी शोरूम संचालक
अक्षय तृतीया पर अच्छे कारोबार की उम्मीद
अक्षय तृतीया को लेकर बाजार पूरी तरह से तैयार हैं। यह दिन सराफा कारोबारियों के लिए काफी खास होता है। इस दिन को शुभ मानकर लोग सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। इस बार अक्षय तृतीया पर कारोबारियों को कारोबार अच्छा होने की काफी उम्मीद है। - सिद्धार्थ रस्तोगी, सराफा कारोबारी

महंगाई में भी मिलेगी सस्ती कीमत की ज्वैलरी
महंगाई कोखते हुए सस्ती क ज्वेलरी को बाजार में पहले उतारी है,ताकि खरीदारी अधिक हो सके। इस दिन को खास बनाने के लिए बाजारों में आकर्षक ऑफरों की भरमार है। बाजारों में इस बार अलग डिजाइन के सिक्के आए हैं, जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। - शिवमोहन टंडन, सराफा कारोबारी

विनोद गुप्ता

विनोद गुप्ता- फोटो : SHAHJAHANPUR

शिव मोहन टंडन

शिव मोहन टंडन- फोटो : SHAHJAHANPUR

सिद्धार्थ रस्तोगी

सिद्धार्थ रस्तोगी- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed