{"_id":"690273f7071576f128003f63","slug":"akshaya-navami-will-be-celebrated-today-to-wish-for-prosperity-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156262-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सृख-समृद्धि की कामना के लिए आज मनाई जाएगी अक्षय नवमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सृख-समृद्धि की कामना के लिए आज मनाई जाएगी अक्षय नवमी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बृहस्पतिवार को अक्षय नवमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना की जाएगी।
श्री रुद्र बालाजी धाम के पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि अक्षय नवमी के दिन ही सतयुग की शुरुआत हुई थी। इस दिन किए गए पुण्य अक्षय फल देने वाले माने जाते हैं। अक्षय नवमी का संबंध आंवले से भी है। इस दिन आंवले का सेवन करना और आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाकर खाने व परिवार को खिलाने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
उन्होंने बताया कि अक्षय नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:21 से 7:45 बजे और फिर 10:30 से 2:40 बजे तक है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा- अर्चना करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन आंवले का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से इंसान की हर मनोकामना पूरी होने की मान्यता है और जीवन के सारे कष्ट भी दूर हो जाते हैं। संवाद