फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Akhilesh and Shivani were overall champions

Shahjahanpur News: अखिलेश व शिवानी रहे ओवरऑल चैंपियन

Sat, 16 Dec 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh and Shivani were overall champions
राजकीय पॉलीटेक्निक में विजेता खिलाड़ियों को पुरष्कृत करते प्रधानाध्यापक। स्रोत संस्थान
शाहजहांपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं पारितोषक वितरण समारोह का शुक्रवार को समापन हो गया। ओवरऑल चैंपियन बालक वर्ग में अखिलेश कुमार वर्मा और बालिका वर्ग में शिवानी देवी रहीं।
विज्ञापन

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में 800 मीटर दौड़ के प्रथम विजेता अंजली और अखिलेश वर्मा रहे। 1500 मीटर दौड़ में अखिलेश वर्मा ने पहला स्थान पाया। बैडमिंटन में त्रिजल, जैवलिन थ्रो में आदर्श कुमार व शिवानी देवी, डिस्कस थ्रो में शमशाद अंसारी, शिवानी देवी, शॉटपुट थ्रो में आलोक कुमार राय, शिवानी देवी, वाद-विवाद प्रतियोगिता में राज शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेताओं को मुख्य अतिथि रोजा पावर सप्लाई लिमिटेड के डायरेक्टर हृदय तोमर, विशिष्ट अतिथि हेड मेंटीनेंस प्लानिंग एंड आरएलडीसी रोजा पावर सप्लाई लिमिटेड चंद्रशेखर ने पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष व क्रीड़ा अधिकारी राहुल वाधवा, अरविंद कुमार, मोहम्मद हसन मुख्तार, पीएल नागर, शिव उपाध्याय, शुभम खेर, अंजनी मिश्रा, पुनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी में आर्या व रमन रहे अव्वल
राजकीय पॉलीटेक्निक में साहित्यकार कामतानाथ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भी कराई गई। इसमें आर्या वाजपेयी व रमन ने प्रथम, शोभित, अनमोल सिंह ने द्वितीय और इशांत वासू, राजन ने तृतीय स्थान पाया। उनको 5000, 3000 व 2000 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed