फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ajit of Maujampur topped the B.Ed entrance examination, got sixth place in the state

Shahjahanpur News: बीएड प्रवेश परीक्षा में मौजमपुर के अजीत ने किया टॉप, प्रदेश में मिला छठा स्थान

Wed, 18 Jun 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ajit of Maujampur topped the B.Ed entrance examination, got sixth place in the state
अजीत शर्मा। बीएड प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाले। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार की दोपहर जारी कर दिया गया। इसमें तिलहर के मोहल्ला मौजमपुर निवासी रमेश कुमार शर्मा के पुत्र अजीत शर्मा ने जिला टॉप करते हुए प्रदेश की सूची में छठा स्थान पाया है। अजीत पीसीएस और प्रवक्ता पद के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री करने वाले रमेश व गृहिणी पुष्पा के पुत्र अजीत ने 400 में 327.325 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने एसएस लॉ कॉलेज में परीक्षा दी थी। रिजल्ट आने पर उन्होंने प्रदेश में टॉपकर अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को परखा है।
विज्ञापन

अजीत ने बताया कि वह पीसीएस की तैयारी के लिए पूरी मेहनत से लगे हैं। कुछ ऐसे पद होते हैं, जिसमें बीएड की आवश्यकता होती है। इसलिए उन्होंने प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि पूरे मन और लगन से काम करने पर कामयाबी अवश्य मिलती है। परिस्थितियां जैसी भी रहें, उसकी परवाह नहीं करते हुए कार्य करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। अजीत के एक भाई इंग्लैंड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जीएफ और एसएस कॉलेज में बीएड की सौ-सौ सीटें
शहर के जीएफ और एसएस कॉलेज में बीएड की सौ-सौ सीटें हैं। इसमें आधी सेल्फ फाइनेंस व आधी एडेड हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाते हैं। एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरके आजाद ने बताया कि यूनिवर्सिटी काउंसलिंग सेंटर बनाकर एलाटमेंट पत्र जारी करती है। उसी के आधार पर छात्र पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed