फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Air pressure increased by 23 millibar, weather will remain dry

Shahjahanpur News: वायुदाब 23 मिलीबार बढ़ा, मौसम रहेगा शुष्क

Wed, 27 Aug 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Air pressure increased by 23 millibar, weather will remain dry
मंगलवार दोपहर में छाए हुए बादल। संवाद
शाहजहांपुर। दिन में बादल छाए रहने से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब 23 मिलीबार बढ़ा हुआ है। बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 23 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी और दक्षिणी हवा चल रही है। आर्द्रता 82 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed