{"_id":"66f337759ae51d55790b6624","slug":"air-pressure-dropped-chances-of-drizzle-in-24-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-127825-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वायुदाब गिरा, 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वायुदाब गिरा, 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार
Wed, 25 Sep 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज उमस और गर्मी ने मंगलवार को लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब 33 मिलीबार गिरा है। इससे अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.6 की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। बताया कि वायुदाब 33 मिलीबार गिरा है। साथ ही उमस बनी हुई है और तापमान में भी वृद्धि हुई है। इससे अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।