फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ahmed Yar Khan was the main warrior of the revolt of 1857.

1857 की क्रांति के प्रमुख योद्धा थे अहमद यार खां

Thu, 28 Apr 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ahmed Yar Khan was the main warrior of the revolt of 1857.
जलालाबाद के रामताल रोड पर बनी शहीद अहमद यार खां की मजार - फोटो : SHAHJAHANPUR
अशोक द्विवेदी
विज्ञापन

जलालाबाद। जलालाबाद की धरती से अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले अहमद यार खां का बृहस्पतिवार को 174वां शहीद दिवस है। देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों की शहादत इतिहास के पन्नों में दर्ज है। उनकी मजार अब भी उपेक्षित है।
विख्यात इतिहासकार डॉ. एनसी मेहरोत्रा अपनी पुस्तक शाहजहांपुर : ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर में लिखते हैं कि जलालाबाद में अहमद यार खां 1857 की क्रांति के प्रमुख नायक थे। 23 जून 1857 को जब गुलाम कादिर खां शहर नाजिम बनकर आए तो अहमद यार खां ने उनसे खुद को जलालाबाद का तहसीलदार बनाए रखने की अपील की जो स्वीकार हो गई। एक माह बाद अहमद यार खां ने बरेली जाकर खान बहादुर खान को नजराना पेश किया और जलालाबाद का नाजिम बनाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

अंग्रेजों के विरुद्ध बिचपुरिया युद्ध में अहमद यार खां ने भाग लिया। 26 अप्रैल 1858 को ब्रिटिश सेनाओं ने कैंपबेल के नेतृत्व में जलालाबाद में प्रवेश किया। अहमद यार खां ने मजबूरी में आत्मसमर्पण किया। उन पर देशद्रोह, आतंकवाद का आरोप लगाकर मात्र दो दिन में 28 अप्रैल को बारापत्थर नामक स्थान पर जनता के सामने सार्वजनिक रूप से फांसी की सजा दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वर्षों पहले शहीद अहमद यार खां के परिजन मुम्बई जाकर बस गए। यहां अब उनका कोई पारिवारिक सदस्य नहीं रहता। रामताल रोड पर स्थित उनकी मजार इस शहादत की मूक गवाह है। हालांकि मजार उपेक्षा की शिकार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed