फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ahad's batting led to victory for Crown Club

Shahjahanpur News: आहद की बल्लेबाजी से क्राउन क्लब विजयी

Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ahad's batting led to victory for Crown Club
जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाट खेलता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में शहीद ठाकुर रोशन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में क्राउन क्लब ने सीसीए पुवायां को दस रन से हरा दिया। विजेता टीम के आहद ने 42 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूती दी। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर क्राउन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय करते हुए सभी विकेट होकर 141 रन बनाए। इसमें आहद ने 42 रनों की पारी खेली। इरफान ने 40 व अनुराग ने 29 रनों का योगदान दिया। सीसीए के गेंदबाज अमित चौधरी ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीसीए पुवायां की टीम 20 ओवर में 131 रन बना सकी। अमित ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया। क्राउन क्लब के गेंदबाज आयुष ने दो विकेट हासिल किए। मैच के अंपायर मयूर खन्ना व प्रिंस सक्सेना थे। स्कोरिंग अमित चौधरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
डॉ.हरित की नाबाद शतकीय पारी से राज्यकर विभाग विजयी
शाहजहांपुर। राज्यकर विभाग के 78वें स्थापना दिवस पर राज्यकर विभाग व अधिवक्ता एकादश के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। राज्यकर अधिकारी डॉ. हरित की नाबाद 101 रन की पारी की बदौलत ने राज्यकर विभाग ने अधिवक्ता एकादश को 77 रनों से हरा दिया।
कृभको खेल मैदान पर टॉस जीतकर राज्यकर विभाग के कप्तान संयुक्त आयुक्त विजय कुमार गौड़ ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर बनाया। जयवर्धन गौतम ने 38 रनों का योगदान दिया। विपक्षी टीम के गेंदबाज तुषार गुप्ता ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ता एकादश 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी।
अधिवक्ता एकादश के बल्लेबाज अल साहब ने 41 व फाइक ने 33 रनों का योगदान दिया। राज्यकर विभाग के गेंदबाज डॉ.हरित व मोहित ने दो-दो विकेट हासिल किए। डॉ. हरित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सचिन, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अलसाहब व सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण का पुरस्कार फाइक को मिला।

इस मौके पर उपायुक्त प्रवेश तोमर, श्यामाकांत यादव, आनंद कुमार, सहायक आयुक्त योगेंद्र यादव, प्रशांत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता केसी खन्ना, अमरीश सक्सेना, जयप्रकाश नारायण गुप्ता, सुनील वैश्य आदि मौजूद रहे। संवाद

जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाट खेलता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाट खेलता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed