फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Agreement reached in the case of rice being ordered in the name of another firm and then disappearing

Shahjahanpur News: दूसरी फर्म के नाम से चावल मंगवाकर गायब करने के मामले में हुआ समझौता

Tue, 10 Feb 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached in the case of rice being ordered in the name of another firm and then disappearing
पुवायां (शाहजहांपुर)। दूसरी फर्म के नाम से चावल मंगवाकर रास्ते से गायब करने के आरोप में दर्ज रिपोर्ट में आरोपी के पकड़े जाने के बाद समझौता हो गया है।
विज्ञापन

सील एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड दिल्ली की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) इशिता दत्ता ने छह अगस्त 2025 को दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि हरियाणा के जनपद पानीपत के विवेक मित्तल अप्रैल 2025 में चावल खरीदने के लिए उनके पास आए थे। सौदा होने के बाद उन्होंने पुवायां के गांव इनायतपुर स्थित अपनी कंपनी से 19 मई 2025 को चावल को विवेक के बताए पते पर भिजवा दिया। आरोप लगाया कि विवेक मित्तल और उनके साथी गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता ने चावल को रास्ते में उतरवाकर दूसरे वाहन में भरकर और चावल का अपनी दूसरी फर्म से फर्जी बिल तैयार कर सहारनपुर की फर्म में भेज दिया।

रुपये मांगने पर उनसे अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में जांच कर एक आरोपी पकड़ा गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed