फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the theft, the woman's house was pasted by writing threats on the flag

चोरी के बाद महिला के घर झंडे पर धमकी लिखकर चस्पा कर गए

Fri, 19 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
After the theft, the woman's house was pasted by writing threats on the flag
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी वीरेंद्र कुमार के घर में चोरों ने ढाई लाख रुपये के जेवर व नकदी चोरी के बाद अब पीड़ित परिवार को धमकी दी है। उनके घर के बाहर धमकी भरा झंडा चस्पा मिला है। पीड़ित ने थाने पर जाकर पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

मोबाइल कंपनी में जनरेटर की सर्विस का काम करने वाले वीरेंद्र कुमार ने गदियाना मोहल्ले में मकान बनवाया है। मकान में पत्नी प्रीति गंगवार व दो बच्चे रहते हैं। वीरेंद्र अधिकतर समय बाहर ही काम के सिलसिले में जाते हैं। 14 अगस्त की रात को उनके घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत ढाई लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी थी। इसके बाद उनकी रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई थी। बृहस्पतिवार वीरेंद्र की पत्नी प्रीति को धमकी मिली है।
विज्ञापन

शाम को प्रीति घर की धुलाई कर रही थी। तभी उनकी नजर दरवाजे के पास चस्पा झंडे पर पड़ी। वह झंडे के पास गईं तो उन्हें झंडे पर लिखा देखा कि ज्यादा पुलिस के चक्कर में पड़ेगी तो जान से मार देंगे, परिवार को भी बचा नहीं पाओगी। धमकी भरा झंडा देखकर प्रीति घबरा गईं। इस बीच पुलिस पहुंची और झंडे को लेकर थाने आ गई। प्रीति ने सदर थाने पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी है। महिला का आरोप है कि पुलिस उनकी सुन नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडे पर लिखकर धमकी देने का मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर आने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।- अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed