{"_id":"68c873b862e8a1dfcb063f38","slug":"after-the-story-the-devotees-started-dancing-to-the-bhajans-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152827-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कथा के बाद भजनों पर थिरक उठे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कथा के बाद भजनों पर थिरक उठे श्रद्धालु
विज्ञापन
कटरा क्षेत्र के ग्राम खिरिया सकटू में आयोजित दुर्गा जागरण में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्रीरुद्र बालाजी धाम पर संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा तीसरे दिन जारी रही। कथा में आचार्य अंकुर शुक्ला ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने-अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एकमात्र मुक्ति पाने का उपाय है। इस दौरान डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. शालू अवस्थी, सुरेंद्र सेठी, अमृता, रीमा, सक्सेना आदि मौजूद रहे। डॉ.कान्हा कृष्ण शुक्ल ने आरती की। संवाद
--
कथा में परीक्षित प्रसंग सुनाया
रोजा। पितृपक्ष के अवसर पर रेती स्थित बाबा मनोकरण मंदिर पर कथा सोमवार को भी जारी रही। पंडित राहुल कृष्णा दीक्षित ने श्रीमद्भागवत कथा में भीष्म पितामह का स्वर्ग गमन, परीक्षित जन्म, शृंगी ऋषि के श्राप देने की कथा सुनाई। इस दौरान तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
--
दुर्गा जागरण में भेंटों पर झूम उठे श्रद्धालु
तिलहर। कटरा क्षेत्र के गांव खिरिया सकटू में रविवार की रात दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान मां की भेंटों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे। देव स्वरूपों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इससे पूर्व पंडित शिव ओम मिश्रा ने मां ज्वाला जी जागरण कमेटी के सदस्यों को पूजा अर्चना कराई। तत्पश्चात कपिल भांवरा, हापुड़ से आए संजू पागल, कीर्ति किशोरी, पूजा मिश्रा आदि ने कई मनोहारी भेंटों की प्रस्तुति दी। सुबह तारा रानी की कथा एवं माता रानी की आरती के बाद हलवा-चने का प्रसाद बांटा गया। आयोजक अवनीश मिश्रा, अनुज यादव, कुलदेव मिश्रा, राजू शर्मा, पिंकू मिश्रा, सार्थक देव, ऋषभदेव मिश्रा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
--
श्रीराम-भरत मिलाप का सुनाया भावपूर्ण प्रसंग
अल्हागंज। बारह पत्थर देवस्थान के मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में सोमवार को कथाव्यास पं० सत्यदेव द्विवेदी ने श्रीराम-भरत मिलाप का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग भाइयों के बीच प्रेम और त्याग का संदेश देता है। संवाद
--
महापर्व छठ मनाने के संदर्भ में किया विचार-विमर्श
शाहजहांपुर। पूर्वांचल महासभा सेवा समिति की बैठक बिहारीलाल सरस्वती विद्या मंदिर, रेलवे मालगोदाम में हुई। इसमें महापर्व छठ को लेकर चर्चा की गई। वीरेंद्र नाथ राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सतीश चंद्र मिश्रा, महामंत्री विपुल प्रसाद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेश रावत, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी मिश्रा, सुनील तिवारी, ओम प्रकाश, शरत चंद्र शुक्ला, राजेश कुमार सिंह, माया शंकर दुबे, दशरथ प्रसाद गुप्ता, राम बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद