फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the recovery of fake currency, the SP deployed three teams including the SOG.

Shahjahanpur News: नकली नोट की बरामदगी के बाद एसपी ने एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया

Mon, 03 Nov 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
After the recovery of fake currency, the SP deployed three teams including the SOG.
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में नकली नोटों के साथ पकड़े गए टायर व्यापारी रवि अरोड़ा के साथ जुड़े लोगों पर भी पुलिस नजर रख रही है। इसके लिए एसपी ने एसओजी समेत तीन टीमें लगाईं हैं। टीमों ने अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच टीम चौक कोतवाली क्षेत्र के व्यापारी रवि अरोड़ा को पकड़कर ले गई थी। उसके पास से 18,200 रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। पिछले साल 13 अक्तूबर को बरेली के डेलापीर मंडी के व्यापारियों ने शाहजहांपुर की चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलहरजई निवासी विवेक मौर्या को नकली नोटों के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने रवि अरोड़ा का नाम लिया था। इसके बाद बरेली की इज्जतनगर पुलिस ने कई बार शाहजहांपुर आकर दबिशें दी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। कुछ दिन बाद मुखबिर की सूचना पर बरेली से आई पुलिस टीम ने दोबारा दबिश दी, लेकिन रवि अरोड़ा नहीं मिला, लेकिन पुलिस को एक गैराज में खड़ी उसकी कार जरूर मिल गई। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से पुलिस लगातार रवि अरोड़ा की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ साल पूर्व रवि अरोड़ा एक ढाबा चलाता था। इसके बाद उसने टायर का व्यापार शुरू किया। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस द्वारा पकडे जाने के बाद रवि अरोड़ा फिर चर्चा में आ गया। इससे साफ हो गया कि उसके तार बरेली ही नहीं, दिल्ली व अन्य स्थानों से भी जुड़े हुए हैं।
--
दिल्ली पुलिस रवि अरोड़ा को ले गई है। उसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं। इसका पता लगाया जा रहा है। एसओजी समेत तीन टीमें लगाई गईं हैं।
- राजेश द्विवेदी, एसपी
--
पहले भी पकड़े जा चुके हैं नकली नोटों के साथ आरोपी
14 जुलाई 2022 : सदर बाजार पुलिस और सर्विलांस टीम ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह का खुलासा किया था। ईदगाह के मेले में राजस्थान के जिला सीकर कस्बा व तहसील श्री माधोपुर निवासी लोकेश कुमार सैनी और मुकेश कुमार मंगवा को पकड़ा था। उनके पास से 26,300 रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे।
23 जून 2025 : चौक कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद के कुंदरकी निवासी डॉक्टर नफीस समेत तीन लोगों को नकली नोटों के साथ पकड़ा था। उसके पास से नकली नोट के अलावा फर्जी चेक, दो प्रिंटर, लैपटाॅप व नोट छापने के अन्य उपकरण भी बरामद हुए थे।

9 सितंबर 2025 : कांट पुलिस ने निगोही क्षेत्र के ऊनकला गांव निवासी साहिल हसन को 69 हजार 500 के नकली नोटों के साथ पकड़ा था। वह दिल्ली में रहकर जींस कटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed