{"_id":"648b6d2583def018440a6a25","slug":"after-the-death-of-the-newborn-now-the-obstetrician-also-died-accused-of-negligence-on-the-doctor-shahjahanpur-news-c-4-1-183068-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवजात की मौत के बाद अब प्रसूता ने भी दम तोड़ा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवजात की मौत के बाद अब प्रसूता ने भी दम तोड़ा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Fri, 16 Jun 2023 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
सरोजनी का फाइल फोटो। जलालाबाद में मरने वाली महिला।
शाहजहांपुर/जलालाबाद। हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के गांव केशवपुर निवासी श्याम सुंदर की पत्नी सरोजनी (27) की इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 दिन पहले प्रसव के लिए सरोजनी का ऑपरेशन किया गया था। तब ब्लेड लगने से नवजात की मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रसव पीड़ा होने पर पांच जून को श्याम सुंदर ने अपनी पत्नी सरोजनी को फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। श्यामसुंदर का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान बच्चे के ब्लेड लग जाने से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद नौ जून को अस्पताल से सरोजनी को छुट्टी दे दी गई। श्याम सुंदर के अनुसार, 14 जून की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह सरोजनी को लेकर अस्पताल पहुंचे।
आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने इलाज के लिए कहीं और ले जाने की बात कहकर उन्हें अस्पताल में नहीं घुसने दिया। वह पत्नी की हालत नाजुक होने का वास्ता देकर इलाज के लिए मिन्नतें करते रहे, परंतु अस्पताल स्टाफ का दिल नहीं पसीजा। इलाज न मिलने से उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
85 हजार जमा कराए, टांके तक ठीक से नहीं लगाए
पोस्टमार्टम हाउस पर आए श्यामसुंदर ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। बताया, प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में उनसे ऑपरेशन और दवा के पैकेज के नाम पर 85 हजार रुपये जमा कराए गए थे। ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत डॉक्टर की लापरवाही से ही हुई थी। इसके बाद सरोजनी के टांके तक सही से नहीं लगाए गए। उनका पेट फूलता रहा, लेकिन अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। हालत ज्यादा बिगड़ने पर लेकर पहुंचे तो अस्पताल में घुसने नहीं दिया गया।
-- -- -- -
दो बेटियों के बाद हुआ था बेटा
श्यामसुंदर का विवाह छह साल पहले मिर्जापुर के राजेरायपुर निवासी सरोजनी के साथ हुआ था। उनकी दो बेटियां हुईं। इनमें एक की मृत्यु हो चुकी है। बेटियों के बाद बेटा हुआ। उसकी भी डॉक्टर की लापरवाही से मौत हो गई।
-- --
वर्जन
- फर्रुखाबाद रोड स्थित आदविक अस्पताल के पंजीकरण की जानकारी के लिए जलालाबाद सीएचसी के एमओआईसी डॉ. अमित यादव को भेजा गया है। अस्पताल अपंजीकृत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. आरके गौतम, सीएमओ