फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the couple went to the police station, the daughter hanged herself to death.

दंपती के थाने जाने के बाद बेटी ने फंदे से लटककर दे दी जान

Tue, 09 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
After the couple went to the police station, the daughter hanged herself to death.
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी शीतल (18) ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। आरोप है कि पुलिस द्वारा उसके पिता और भाई को दुष्कर्म के आरोप में वारंट होने की बात कहकर थाने बुलाया था। इससे सहमी शीतल ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

शिकारपुर निवासी ओमवीर ने अपनी बेटी शीतल की शादी मदनापुर के गांव बिहारीपुर में की थी। सावन के मौके पर शीतल मायके आई हुई थी। ओमवीर ने बताया कि 20 जुलाई को बहन की शादी में जलालाबाद निवासी उसके रिश्तेदार व उनकी बेटी आई थी। रिश्तेदार की बेटी ने ओमवीर व उनके पुत्र विष्णु पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था। रविवार को थाने के दरोगा ने वारंट होने की बात कहते हुए ओमवीर और विष्णु को बुलाया था। इसके बाद ओमवीर अपनी पत्नी के साथ थाने गए थे। घर पर शीतल अकेली थी। उसने कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। थाने से लौटे दंपती को बेटी का शव कमरे में लटकता मिला। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ओमवीर ने बताया कि वारंट के चलते दहशत में आई शीतल ने जान दे दी। शीतल की अभी ढाई महीने पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

महिला के फंदे पर लटकने की सूचना आई थी। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की थी। शीतल ने घरेलू कलह की वजह से अपनी जान दी है।- अमित चौरसिया, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed