फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the cold westerly winds that blew in the morning, strong sunshine during the day intensified the heat.

Shahjahanpur News: सुबह चली सर्द पछुआ हवा के बाद दिन में तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी

Wed, 25 Mar 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
After the cold westerly winds that blew in the morning, strong sunshine during the day intensified the heat.
शाहजहांपुर। बूंदाबांदी के साथ पछुआ हवा के थपेड़ों से मंगलवार को सुबह दिन निकलने तक मौसम सर्द बना रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री घटकर 15.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। बाद में धूप निकलने से दोपहर तक माहौल में इतनी गर्मी हो गई कि अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बुधवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

एक दिन पहले मौसम में आए बदलाव का असर मंगलवार को सुबह तक दिखा। रात में सर्दी महसूस होने पर तमाम लोगों ने दोहरे कंबल ओढ़कर ठंड से बचाव किया। सूर्योदय के बाद करीब दो घंटे तक नम पछुआ हवा के थपेड़े सर्दी बढ़ाते रहे। बाद में जैसे-जैसे धूप में तीखापन बढ़ा, उसी अनुपात में गर्मी भी बढ़ने लगी। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप असहनीय होने लगी, तो लोग छांव तलाशने लगे। हालांकि, सूर्यास्त के साथ ही मौसम ठंडा होने लगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि एक दिन पहले हुई बूंदाबांदी से हवा में आर्द्रता 50 से बढ़कर 72 प्रतिशत हो गई। इसीलिए सुबह और शाम को पछुआ हवा सर्दी बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से पांच अंक कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed