फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After receiving a message about online banking activation, Rs 1,52,300 was stolen from the account.

Shahjahanpur News: ऑनलाइन बैंकिंग एक्टीवेशन के मेसेज के बाद खाते से उड़े 1,52,300 रुपये

Mon, 29 Dec 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
After receiving a message about online banking activation, Rs 1,52,300 was stolen from the account.
शाहजहांपुर। साइबर ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठग आए दिन किसी ने किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर ठग ने एक फर्म मालिक पर ऑनलाइन बैंकिंग एक्टीवेशन का मेसेज भेजकर उनके खाते से 1,52,300 रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार में मोहल्ला मदराखेल निवासी इदरीस अली ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि उनकी फर्म एमएस न्यू रोशन सेल्स कारपोरेशन का खाता एचडीएफसी बैंक शाखा, निगोही में है। 17 दिसंबर को ऑनलाइन बैंकिंग एक्टीवेशन का मोबाइल पर मेसेज आया था। इसकी जानकारी तुरंत शाखा पर दी।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने मेसेज फर्जी बताते हुए कहा था कि कोई भी ओटीपी शेयर मत करना। इसके बाद निश्चिंत होकर घर आ गए। इसके बाद 20 दिसंबर को दोपहर 2:45 मिनट पर एकाउंट से 1,50,000 रुपये डेबिट होने का मेसेज आया। फिर कुछ सेकेंड बाद 2300 रुपये कटने का दूसरा मेसेज आ गया जो एसबीआई के एकाउंट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उन्होंने किसी प्रकार का ओटीपी शेयर नहीं किया। जब अपना एकाउंट चेक किया तब देखा कि उसकी फर्म के एकाउंट से कुल 1,52,300 रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी है। इसके बाद तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
--
ये बरतें सावधानी

- किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।

- फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
- ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed