फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After making the reel, the bike was driven at high speed...it lost its life after colliding with the divider.

Shahjahanpur News: रील बनाने के बाद तेज रफ्तार में दौड़ाई बाइक...डिवाइडर से टकराकर चली गई थी जान

Tue, 02 Apr 2024 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 02 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
After making the reel, the bike was driven at high speed...it lost its life after colliding with the divider.
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज गिहार बस्ती निवासी 18 वर्षीय सागर गिहार की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो गई है। दूसरी ओर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए है। इसमें तेज गति से वह बाइक लेकर निकलता दिखा है। पुलिस के मुताबिक बाइक से रील बनाने के बाद लौटते समय हादसा हुआ है।
विज्ञापन

कपूर गिहार का पुत्र सागर गिहार गंभीर रूप से घायल अवस्था में नेशनल हाईवे पर तिलहर थाना क्षेत्र के शिरोमणिनगर के पास पड़ा मिला था। इलाज के लिए बरेली लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने रविवार को सुबह दस बजे तीन युवकों द्वारा बुलाकर लेकर जाने व शाहबाद के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने नेशनल हाईवे के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तिलहर थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। थाना प्रभारी के मुताबिक रील बनाने के बाद घर लौटते समय हादसा हुआ है। माना जा रहा है कि जानवर को बचाने के फेर में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सिर पर चोट आई होगी।
विज्ञापन

----------
सीसीटीवी फुटेज में अकेले दिखा था सागर
-तिलहर इंस्पेक्टर ने बताया कि 2:33 बजे सागर बाइक से गुजरता दिख रहा है। उसके कुछ देर के बाद कंट्रोल के पास घायल होने की सूचना आ गई थी। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले ही सागर ने बाइक खरीदी थी। उसके साथ का युवक भी तेज गति से चलाने की वजह से दूसरी बाइक पर बैठ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed