{"_id":"691b7e7193cb9c34b70693fb","slug":"after-investing-a-huge-amount-the-companys-office-was-locked-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-157987-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भारी रकम निवेश कराने के बाद लटका कंपनी के दफ्तर पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भारी रकम निवेश कराने के बाद लटका कंपनी के दफ्तर पर ताला
विज्ञापन
खुटार। छह माह में भारी लाभ देने और जमा की राशि भी पूरी वापस देने के नाम पर खुटार क्षेत्र के लोगों से लगभग दो करोड़ रुपये जमा कराने के बाद एक कंपनी का दफ्तर बंद कर दिया गया। अब राशि जमा करने वाले कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
खुटार में किराये की एक दुकान में एक कंपनी के नाम से कार्यालय खोला गया। कार्यालय खोलने वालों ने लोगों को तीन महीने में जमा की गई राशि के बराबर रुपये वापस करने और बाद में जमा की गई राशि भी पूरी वापस करने की योजना बताई। जिन लोगों से रुपये जमा कराए गए, उनको ज्यादा लाभ का लालच देकर अन्य लोगाें से भी रुपये जमा कराने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया।
स्कीम के अनुसार लगभग छह महीने में जमा राशि दोगुनी हो जानी थी। खुटार कस्बे के अलावा गांव रामपुर कलां, लक्ष्मीपुर, महोलिया वीरान, खमरिया, हंसपुर सहित कई गांवों के लोगों ने भी रुपये जमा किए। रुपये जमा होने के बाद लोगों के बैंक खातों में राशि नहीं पहुंची तो शिकायत की गई, इस पर कार्यालय में बैठने वालों ने कुछ दिन में राशि खातों में पहुंचने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अब कई दिन से कार्यालय पर ताला लटका हुआ है। रुपये जमा करने वाले रोजाना कार्यालय आकर लौट जाते हैं। मालिक का कहना है कि उसने दुकान पर किराये पर दी थी। उनका कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। अभी किसी पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।