फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After Holi, stomach related problems increased, fever is also making people miserable

Shahjahanpur News: होली के बाद पेट के रोगी बढ़े, बुखार भी कर रहा बेहाल

Mon, 17 Mar 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
After Holi, stomach related problems increased, fever is also making people miserable
मीरानपुर कटरा के सिउरा पीएचसी में मरीज का परीक्षण करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। रंगों के त्योहार के बाद रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में लोग त्वचा और पेट की समस्या को लेकर पहुंचे। मौसम में बदलाव के चलते कई लोग बुखार से भी परेशान थे।
विज्ञापन

होली के बाद मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। पुराने जिला अस्पताल स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में दोपहर तक 25 मरीज देखे गए। इसमें अधिकतर पेट खराब और दर्द की समस्या लेकर आए थे। गुझियों के सेवन के कारण पेट खराब हाेने की जानकारी दी। इसी तरह गुलाल और गीले रंग की समस्या की वजह से त्वचा के रोगी भी पहुंचे थे। डॉक्टर की मानें तो मौसम में बदलाव से लोग बुखार की चपेट में आने लगे हैं। तीनों बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। इसी तरह मीरानपुर कटरा के ग्राम सिउरा स्थित पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में डॉ. फैजान खां ने 24 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण किया। सबसे ज्यादा पेट, त्वचा और बुखार, खांसी और जुकाम की समस्या लेकर आए। फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने मरीजों को दवाइयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed