{"_id":"669c44d7d65a881254073547","slug":"after-gujarat-investigation-has-also-been-started-in-the-matter-of-issuing-death-certificate-from-the-municipal-corporation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-123168-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गुजरात के बाद नगर निगम से भी मृत्यु का प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गुजरात के बाद नगर निगम से भी मृत्यु का प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर गड़बड़ी की उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने जांच शुरू करवा दी है। आवेदनकर्ता को नोटिस जारी करने के साथ ही शिकायतकर्ता से भी साक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने बताया कि जलालाबाद के देवरनियां गांव की सरिता द्विवेदी की ओर से नगर आयुक्त को पत्र देकर गुजरात की ईडर नगर पालिका के बाद नगर निगम शाहजहांपुर से भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की शिकायत की गई थी।
शिकायतकर्ता की ओर से इसका कोई प्रमाण नहीं दिया गया कि मृतक राममोहन द्विवेदी का मृत्यु प्रमाण पत्र गुजरात की ईडर नगर पालिका से जारी हुआ है। शिकायतकर्ता से साक्ष्य उपलब्ध कराने और नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले मृतक के भाई हरिमोहन द्विवेदी निवासी निकट परशुराम मंदिर जलालाबाद को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।