फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After getting the job, they increased their dowry demands, and when they didn't get it, they broke off the engagement.

Shahjahanpur News: नौकरी लगने पर दहेज की मांग बढ़ाई, नहीं मिला तो रिश्ता तोड़ा

Sun, 14 Dec 2025 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
After getting the job, they increased their dowry demands, and when they didn't get it, they broke off the engagement.
शाहजहांपुर। गोदभराई और तिलक की रस्म के बाद वर पक्ष ने दहेज की मांग बढ़ा दी। पीड़ित के अनुसार, लड़के की नौकरी लगने के बाद दहेज में इजाफा कर दिया गया। असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने मदनापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसने 23 वर्षीय बेटी की शादी कांट के जितिन के साथ तय की थी। पिछले वर्ष 25 अगस्त को मदनापुर के एक धार्मिकस्थल पर गोदभराई का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद दो फरवरी को तिलक व सात फरवरी को शादी तय की गई। वर पक्ष ने 12 लाख रुपये की मांग रखी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, गोदभराई के कार्यक्रम में दो लाख रुपये व अंगूठी देने समेत पांच लाख का तिलक करना तय हुआ। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। तैयारियों को लेकर संबंधित को एडवांस भी दे दिया। इस बीच आठ फरवरी को लड़के के पिता ने फोन कर कहा कि बेटे की नौकरी लग गई है। उन्होंने दस लाख रुपये की मांग और बढ़ा दी। मांग पूरी न करने पर शादी से मना कर दिया। मदनापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed