{"_id":"68c95344ff8c3e006708c720","slug":"after-finding-the-kidnapped-girl-the-police-is-searching-for-the-accused-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-152867-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अपहृत किशोरी को तलाश करने के बाद आरोपी को खोज रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अपहृत किशोरी को तलाश करने के बाद आरोपी को खोज रही पुलिस
विज्ञापन
खुदागंज। एक गांव से सात सितंबर को बहला-फुसलाकर अपहृत की गई किशोरी को पुलिस ने चार दिन पहले तलाश कर लिया, लेकिन आरोपी रामू का अभी सुराग नहीं लग सका है।
इस मामले में किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि पुत्री को अपहृत कराने में आरोपी के बहनोई और मामा ने भी सहयोग किया। यह भी बताया कि बेटी घर में रखे 50 हजार रुपये भी साथ ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने से पहले जांच की। पुलिस ने आरोपी के बहनोई और मामा को थाने बुलाकर पूछताछ करने पर उन्हें बेकसूर मानते हुए आरोप मुक्त कर दिया।
इसलिए पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज होने हैं। इसलिए उसे घरवालों की सुपुर्दगी में देने के बजाय वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। संवाद