फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After drinking alcohol, the villager's condition worsened, his wife was accused of killing him by giving poison

Shahjahanpur News: शराब पीने के बाद ग्रामीण की हालत बिगड़ी, पत्नी ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
After drinking alcohol, the villager's condition worsened, his wife was accused of killing him by giving poison
राम सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
तिलहर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव मढ़ई निवासी राम सिंह (52) की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राम सिंह के शराब पीने के बाद अचानक बेहोश होने पर परिजन उन्हें सीएचसी तिलहर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी नन्ही ने जमीन के विवाद की रंजिश में शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पति को पिलाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नन्ही के मुताबिक, राम सिंह का अपने मामा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब 15 दिन पहले राम सिंह जमीन की देखरेख के लिए जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बंथरी स्थित अपने मामा के घर गए थे। मंगलवार रात वह वहां से मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में अपने साढ़ू के घर पहुंचे। नन्ही का कहना है कि इससे पहले राम सिंह ने मामा के घर शराब पी।
विज्ञापन


साढ़ू के घर पहुंचने के कुछ देर बाद राम सिंह अचानक बेहोश होकर गिर गए। इसकी जानकारी मिलने पर नन्ही अपनी बहन के घर पहुंचीं। परिजनों की मदद से राम सिंह को बेहोशी की हालत में सीएचसी तिलहर ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार राम सिंह को अस्पताल मृत हालत में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की मौत के बाद नन्ही ने जमीन की रंजिश का आरोप लगाते हुए शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर राम सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जताई। घटना की सूचना सीएचसी प्रशासन ने पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि रात करीब तीन बजे से सुबह नौ बजे तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची।

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि सीएचसी प्रशासन से अधेड़ की मौत की सूचना मिली है। घटना मदनापुर थाना क्षेत्र की होने के कारण वहां की पुलिस को सूचना भेजी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

राम सिंह की मौत से पत्नी नन्ही, पुत्र बबलू, अतुल, यशपाल, सेठपाल और पुत्रियां ममता व रितु समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राम सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

राम सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed