फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After cleaning utensils, a woman was duped of jewellery worth lakhs.

Shahjahanpur News: बर्तनों की सफाई के बाद लाखों का जेवर ठग ले गई महिला

Mon, 23 Feb 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
After cleaning utensils, a woman was duped of jewellery worth lakhs.
भावलखेड़ा। रामचंद्र मिशन क्षेत्र की नई बस्ती रेती की सिद्धि विनायक कॉलोनी में महिलाओं से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरों की ठगी का मामला सामने आया है। एक संदिग्ध महिला ने काॅलोनी की छह-सात महिलाओं को पहले पुराने बर्तन साफ करने के बहाने उनके बदले नए बर्तन दिए। बाद में पुराने जेवर भी साफ करने का झांसा देकर ले लिए और चंपत हो गई।
विज्ञापन

काॅलोनी निवासी दीपक दीक्षित की पत्नी वीना के मुताबिक करीब 15 दिन पूर्व एक महिला काॅलोनी में आई थी। उसने पुराने बर्तन साफ करने और उनके बदले नए बर्तन देने की पेशकश की। बाद में वह काॅलोनी के कई घरों से पुराने बर्तन ले गई और अगले दिन नए बर्तन दे गई। इसके बाद उसने पुराने जेवरों की सफाई और क्षतिग्रस्त जेवर के बदले नए जेवर देने का झांसा दिया।
विज्ञापन

काॅलोनी की छह-सात महिलाओं से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर लेकर चली गई। कई दिन तक उसके लौटकर नहीं आने पर ठगी का अहसास हुआ। ठगी की शिकार महिलाएं पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--मोहनपुर और मुरादपुर के आठ घरों से ठगे गए थे जेवर
इससे पहले खुटार क्षेत्र के मोहनपुर और मुरादपुर गांव के आठ घरों की महिलाओं से इसी तरह जेवर ठगने की घटना हुई थी। नौ गांवों में पहुंचीं झारखंड के ठग गिरोह की महिलाओं ने ग्रामीण महिलाओं से ठगी की थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गत 23 जनवरी को पुलिस ने गिरोह की चार महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed