{"_id":"66a03d601b079df72a02ab34","slug":"after-an-altercation-galla-traders-were-beaten-with-sticks-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-123401-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कहासुनी के बाद गल्ला व्यापारियों को लाठी-डंडोें से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कहासुनी के बाद गल्ला व्यापारियों को लाठी-डंडोें से पीटा
Wed, 24 Jul 2024 05:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
जलालाबद कोतवाली में मनेंद्र गुप्ता व अन्य व्यापारियों से पुलिस की होती नोंकझोंक। संवाद
जलालाबाद। मंडी समिति में मंगलवार सुबह खाद्यान्न की तौल का काम करने वाले राजेंद्र और एक गल्ला व्यापारी के बीच कहासुनी हो गई। राजेंद्र के बुलाने पर कुछ देर बाद उसके कई साथी लाठी-डंडे व असलहे लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा कर वहां मौजूद कई लोगों को पीट दिया। इस हमले में दो व्यापारी घायल हो गए।
घटना के विरोध में पूर्व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी थाने पहुंचे। उनकी थाना प्रभारी से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी गल्ला व्यापारी सुरेश गुप्ता और मंडी में तुलाई का काम करने वाले गांव महुआ डांडी निवासी राजेंद्र से मूंगफली खरीदने को लेकर कुछ बातचीत हो गई। उस वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद का निपटारा कर दिया।
इस बीच सुरेश किसी काम से अपने घर चले गए। बताते हैं कि राजेंद्र ने फोन करके अपने गांव से आठ-दस लोगों को बुला लिया। आरोप है कि मंडी पहुंचे राजेंद्र पक्ष के लोग लाठी-डंडों के अलावा हथियारों से भी लैस थे। मंडी पहुंचते ही उन लोगों ने व्यापारी सुरेश की आढ़त पर जो भी मिला, उसे बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में नगर के मोहल्ला गोपालनगर निवासी गल्ला व्यापारी अनुज गुप्ता और मोहल्ला मदननगर निवासी अनूप गुप्ता समेत कई अन्य को चोटें आईं। अनूप का सिर फट गया। इससे व्यापारियों में रोष फैल गया और वह पूर्व चेयरमैन सहित सपा के नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता आदि के साथ थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
इस दौरान मनमुताबिक रिपोर्ट दर्ज करवाने को लेकर इन सभी की थाना प्रभारी हरिपाल बालियान से कुछ देर नोकझोंक भी हुई। थाना प्रभारी ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अनुज गुप्ता की तहरीर पर राजेंद्र व उसके चार-पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश हो रही है।