फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After a dispute with his wife, the young man committed suicide by hanging himself

Shahjahanpur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान

Wed, 07 May 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man committed suicide by hanging himself
शाहजहांपुर पोस्टमाॅर्टम हाउस पर खड़े हसीब के गमजदा परिजन।  संवाद
शाहजहांपुर। पत्नी से हुए विवाद के बाद चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककराखुर्द निवासी हसीब (34) ने सोमवार रात कमरे में दुपट्टे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हफीज का आरोप है कि भाई हसीब की पत्नी सोमवार दोपहर रुपये मांग रही थी। भाई के मना करने पर भाभी ने अपनी बहन और भाइयों को घर बुला लिया। आरोप है कि भाई की चप्पलों और लात-घूंसों से पिटाई की। बेइज्जती होने पर जब भाई ने कहा कि हम मर जाएंगे तो भाभी ने खुद अपना दुपट्टा दिया और भाई हसीब से मर जाने को कहा।
विज्ञापन

क्षुब्ध होकर भाई हसीब ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। किसी ने भी भाई को नहीं रोका। पता होने पर भाई को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन तब तक भाई की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि भाभी आए दिन किसी न किसी बात पर हसीब के साथ विवाद करती रहती थीं। भाई चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। खाना बनाने का काम करते थे। इंस्पेक्टर राजीव ताेमर ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed