{"_id":"695965026107675c4609ddd0","slug":"after-630-pm-passengers-traveling-from-puwayan-to-khutar-face-a-terrible-situation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-162032-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाम साढ़े छह बजे के बाद पुवायां से खुटार जाने वाले यात्रियों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाम साढ़े छह बजे के बाद पुवायां से खुटार जाने वाले यात्रियों का बुरा हाल
विज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर शाम को साढ़े छह बजे के बाद पुवायां से खुटार के लिए रोडवेज की बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
खुटार का तहसील मुख्यालय पुवायां होने के कारण तमाम लोग अपने कार्यों के लिए प्रतिदिन जाते हैं। कार्य निपटाने में देर होने या बाहर से आने पर पुवायां से खुटार जाना मुश्किल हो जाता है। शाम को रोडवेज की एक बस साढ़े छह बजे और एक बस साढ़े सात बजे खुटार जाती थी, लेकिन दो दिन से साढ़े सात बजे जाने वाले बस बंद कर दी गई। इस कारण साढ़े छह बजे के बाद यात्री डग्गामार वाहनों के भरोसे हो जाते हैं। डग्गामार वाहन चालक इसका फायदा उठाते हुए 23 किमी दूरी के प्रति सवारी 50 रुपये वसूलते हैं। किराया ज्यादा लिए जाने की बात कहने पर यात्रियों से अभद्रता की जाती है।
शुक्रवार शाम भी यात्रियों से 50 रुपये वसूले जाने को लेकर सवारियों और डग्गामार वाहन चालकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कई यात्री मजबूरन 50 रुपये देकर खुटार गए। साढ़े छह बजे के बाद रात दस बजे तक खुटार के लिए कोई रोडवेज बस नहीं आई। तमाम यात्री भीषण सर्दी में होटलों आदि पर बैठे रहे।
विज्ञापन
यात्रियों रामचंद्र, विमलेश कुमार, गायत्री देवी ने बताया कि उन लोगों को खुटार के आसपास गांवों में जाना है। रात होने से समस्या होती है। खुटार क्षेत्र में वन्य पशुओं के घूमने से भी समय से पहुंचने की चिंता रहती है, ऐसे में ज्यादा किराया देना मजबूरी है।
--
शाम सात बजे पुवायां से खुटार बस जाती है। उसके बाद रात दस बजे से बसें जाती हैं। बीच में बसें उपलब्ध नहीं हैं।
-अरुण कुमार, एआरएम, शाहजहांपुर