फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Afraid of being beaten up, the teenager boarded a roadways bus instead of going home.

Shahjahanpur News: पिटाई के डर से घर जाने के बजाय रोडवेज बस में बैठ गई किशोरी

Tue, 04 Nov 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Afraid of being beaten up, the teenager boarded a roadways bus instead of going home.
जलालाबाद। घर पर पिटाई होने के डर से 15 साल की एक किशोरी सोमवार को सुबह स्कूल से निकलकर घर जाने के बजाय बरेली जा रही रोडवेज बस में सवार हो गई। टिकट बनाते समय परिचालक ने उसे बस के पिछले हिस्से में खाली सीट के नीचे रोते हुए बैठे देखा। परिचालक ने बस रुकवा कर पुलिस बुला ली, लेकिन किशोरी ने झूठी जानकारी देकर पुलिस को भी परेशान कर दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने किशोरी को हिदायत देकर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

किशोरी ने परिचालक को पूछने पर बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है और पिता अक्सर उसके साथ गलत हरकतें करते हैं। इसलिए वह घर छोड़कर जा रही है। किशोरी के गंभीर आरोप देखकर परिचालक ने बस रुकवाकर सूचना थाने में दी। मौके पर दो महिला सिपाही पहुंचीं और किशोरी को थाने ले गईं।
विज्ञापन

वहां पूछताछ में किशोरी ने अपने पिता का नाम और घर का पता गलत बता दिया। बताए गए पते पर पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली। पूछताछ में पुलिस को किशोरी ने नगर में अपने कॉलेज का नाम और कक्षा सही बताई। कॉलेज जाने पर पुलिस को पता लगा कि इसी कॉलेज में उसकी छोटी बहन भी पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसकी क्लास में पहुंची तो छोटी बहन ने बताया कि बड़ी बहन को मोहल्ले के ही एक लड़के से बात करते देखने पर उसने घर जाकर शिकायत करने की बात कही थी। इसीलिए वह पिटाई के डर से काॅलेज से निकलकर बस अड्डे पहुंच गई। छोटी बहन ने यह भी बताया कि उसके मां-बाप भी हैं। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के घरवालों को थाने बुलाया। एसएसआई शक्तावर सिंह के अनुसार किशोरी को समझाने के साथ माता पिता से भी कहा गया है कि उसके साथ मारपीट नहीं करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed