फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Affiliation not ending despite government order.

Shahjahanpur News: शासनादेश के बावजूद खत्म नहीं हो रहा संबद्धीकरण

Wed, 05 Aug 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Affiliation not ending despite government order.
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में शासन के निर्देशों के बावजूद शिक्षकों और कर्मचारियों का संबद्धीकरण समाप्त नहीं हो पा रहा है। जिले के विभिन्न ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर कई शिक्षामित्र, अनुदेशक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संबद्ध बताए जा रहे हैं, जिससे विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला कसभरा निवासी राहुल कुमार ने इस मामले को उठाते हुए शासनादेश का हवाला देकर संबद्धीकरण की वैधता पर प्रश्नचिह्न लगाया है। उनका कहना कि शासन से संबद्धीकरण समाप्त करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद कई कर्मचारी मूल तैनाती स्थल के बजाय अन्य स्थानों पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिक्षक या कर्मचारी का संबद्धीकरण शासनादेश के विपरीत पाया जाता है तो उसे तत्काल समाप्त किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगकर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed