{"_id":"ee56e8c3e70c1366c09795b220803b8c","slug":"advocates-pradarshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुके डग्गामार तो वकीलों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुके डग्गामार तो वकीलों ने लगाया जाम
पुवायां।
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लगने से नाराज वकीलों ने शनिवार दोपहर राजीव चौक पर एक घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान शाहजहांपुर, खुटार, निगोही और बंडा मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने वकीलों को डग्गामार वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगाने का आश्वासन दिया, इसके बाद जाम खोल दिया गया।
गौरतलब है कि वकीलों के दोनों संगठन काफी समय से डग्गामार वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में कई ज्ञापन दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई तो सात फरवरी को चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई थी। शनिवार दोपहर तहसील और सिविल बार संघ के तमाम वकील राजीव चौक पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। वकीलों को आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत के चलते ही वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज मौके पर पहुंचे और वकीलों से वार्ता कर डग्गामार वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम समाप्त कर दिया गया।
चक्का जाम के दौरान सिविल बार संघ अध्यक्ष सुशील कुमार लल्ला, महामंत्री ओमपाल यादव, केएन सिंह, अनूप कंचन, सुरेंद्र कुमार, इंद्रेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरविंद मिश्रा, श्रीकृष्ण बाजपेयी, मनोज पटेल, तहसील बार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, महामंत्री जयशंकर अवस्थी, अनिल सिंह, वीरेंद्र यादव, रामलड़ैते श्रीवास आदि वकील मौजूद रहे।