फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Advocates opposed the affiliation of 105 villages to Tehsil Jalalabad in Shahjahanpur

Shahjahanpur: 105 गांवों को तहसील जलालाबाद में संबद्ध कराए जाने का अधिवक्ताओं ने किया विरोध

Thu, 05 Oct 2023 03:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 03:24 PM IST
सार

अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील सदर से संबंधित ब्लॉक कांट व मदनापुर के 105 गांव को तहसील जलालाबाद में संबद्ध कराने के लिए एडीएम प्रशसन की ओर से आश्वासन दिया गया है, वो न्याय संगत नहीं है। इसका वे विरोध करेंगे। 

विज्ञापन
Advocates opposed the affiliation of 105 villages to Tehsil Jalalabad in Shahjahanpur
अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से जिले की तहसील सदर से संबंधित ब्लॉक कांट व मदनापुर के 105 गांव को तहसील जलालाबाद में संबद्ध किए जाने के फैसला का विरोध शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश वैश्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी का सौंपा गया। 

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि जिले की तहसील सदर से संबंधित ब्लॉक कांट व मदनापुर के 105 गांव को तहसील जलालाबाद में संबद्ध कराने के लिए एडीएम प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है, वो न्याय संगत नहीं है। तहसील जलालाबाद का क्षेत्राधिकार एवं क्षेत्रफल पहले से काफी बड़ा है। उसमें अन्य तहसील का क्षेत्राधिकार व क्षेत्रफल जोड़ा जाना या सम्मिलित किया जाना ठीक नहीं होगा। 
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि इस प्रक्रिया का सेंट्रल बार एसोसिएशन विरोध करेगी। जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में महासचिव सुधीर कुमार पांडेय, हरेंद्र कुमार राजवंशी, मुकेश यादव, राहुल शर्मा, सूरज प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, गजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed