फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Advocates gheraoed SDM office

Shahjahanpur News: अधिवक्ताओं ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव

Tue, 27 May 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Advocates gheraoed SDM office
तिलहर तहसील परिसर में नारेबाजी करते अ​धिवक्ता। संवाद
तिलहर। अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में हंगामा करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। एसडीएम का तबादला करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को बार एसोसिएशन के सदस्य तहसील परिसर में एकत्र हुए। महासचिव राजीव सिंह चौहान ने कहा कि 12 मई को मीरानपुर कटरा में अधिवक्ता सत्यवीर सिंह यादव और उनके पुत्रों के साथ हुई रेस्टोरेंट में मारपीट और लूटपाट के मामले में एसडीएम के द्वारा थाने जाकर उन्हें जमानत एवं निजी बंधनपत्र पर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

इसको लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। वे चार दिन से एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर रहे हैं। एसडीएम के तबादले की मांग कर रहे अधिवक्ताओं ने कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय गेट पर बैठकर एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक एसडीएम का तबादला नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बीच पुलिसबल के साथ एसडीएम रविंद्र कुमार और तहसीलदार जयप्रकाश यादव अधिवक्ताओं से वार्ता करने के लिए पहुंचे। एसडीएम रविंद्र कुमार ने अपना पक्ष रखा लेकिन अधिवक्ताओं ने उनकी बात नहीं मानी और नारेबाजी करने लगे।

इस पर एसडीएम मौके से चले गए। काफी देर तक चले अधिवक्ताओं के हंगामा के दौरान एसडीएम कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन अधिवक्ता सहमत नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed