{"_id":"58554a494f1c1bc72b649b42","slug":"advocates-begin-relay-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
अशफाकनगर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सदर तहसील परिसर में शनिवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान हुई सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल मिश्र ने कहा कि साथी अधिवक्ता के साथ वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता करने वाले सदर थाने की आशफाक नगर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह लोग अपना क्रमिक अनशन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ पुलिस के उच्चाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरन उन लोगों को क्रमिक अनशन पर बैठना पड़ रहा है और यह अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती। क्रमिक अनशन पर अशोेक यादव, घनश्याम किशोर मिश्र बैठे। सभा के दौरान रज्जनबाबू मिश्रा, राजेश कांत, दिनेश सक्सेना, उमेश कुमार, विनोद श्रीवास्तव, मुकेश वर्मा, संजीव, ह्दयेश सक्सेना, राजीव दीक्षित, महेंद्र श्रीवास्तव, सुधीर कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन