{"_id":"616dccbceec43630fd21196d","slug":"advocate-protest-shahjahanpur-news-bly463330231","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए वकीलों ने लगाया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तिराहे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए वकीलों ने लगाया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तिराहे पर जाम
विज्ञापन
अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में कचहरी तिराहे पर जाम लगा धरना प्रदर्शन करते वकील । सं
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कचहरी परिसर में एसीजेएम कार्यालय में दिनदहाड़े वकील की हत्या के बाद गुस्साए अधिवक्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जाम लगा दिया। इस दौरान हत्यारोपी की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की गई। बाद में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व डीएम-एसपी की मीटिंग में आश्वासन में मिलने पर अधिवक्ताओं ने दोपहर तीन बजे जाम को खोला।
वकील की हत्या की सूचना मिलते ही तमाम अधिवक्ता इकट्ठा हो गए। वकीलों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। फिर डीजे ऑफिस के अंदर घुसने का प्रयास किया। दोपहर करीब एक बजे राजीव सभागार में बार एसोसिएशन ने बैठक बुलाई गई, लेकिन कुछ अधिवक्ताओं ने उसका विरोध कर दिया और हत्यारोपी की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तिराहे पर जाकर जाम लगा दिया।
अधिवक्ताओं के जाम लगाने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस. आनंद, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार आदि मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। पहले कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। बाद में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत कुमार, पूर्व अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महासचिव अनीत त्रिवेदी को बुलाकर डीएम-एसपी ने बातचीत की। इसके बाद मीडियाकर्मियों को प्रेसवार्ता के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस. आनंद ने हत्या के मामले को लेकर जांच और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इससे बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी संतुष्ट नजर आए। पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करने वाले वकीलों को आश्वासन मिलने की जानकारी दी। इसके बाद वकीलों ने जाम खोला।